बिहारशरीफ, मई 22 -- उद्यमी योजना : 299 लाभुकों का हुआ था चयन, महज 54 ने शुरू किया उत्पादन 277 अभ्यर्थियों ने पहली तो 161 ने दूसरी किस्त लेने के बाद भी काम शुरू नहीं किया बेरोजगारों को उद्यमी बनाने की योजना धरातल पर उतरने से पहले तोड़ रही दम 10 लाख की आर्थिक मदद पर 50 फीसद अनुदान देने का है प्रावधान फोटो उद्योग : जिला उद्योग केंद्र (सिंगल कॉलम) बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। बेरोजगार युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना धरातल पर आकर दम तोड़ती दिख रही है। सरकार ने उद्योग लगाने के लिए खजाना तो खोल दिया है। लेकिन, लाभुक सरकारी पैसे पर कुंडली मारकर बैठ गए हैं। पिछले साल के आंकड़े यही बयां करते हैं। 2024-26 में जिले में योजना के तहत 299 बेरोजगारों का चयन हुआ था। लेकिन, इनमें से अबतक महज 54 लाभुकों ...