खगडि़या, मई 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर दो कारोबारी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में चौथम थाना अंतर्गत सोनवर्षा से राजीव कुमार उर्फ रायजी को 750 एमएल के 21 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं अलौली थाना अंतर्गत हथवन गांव से अंजनी देवी को एक लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। इधर अलग-अलग जगहों से सात शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। जिसमें से एक शराबी को दूसरी बार शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया। कार्रवाई उत्पाद एएसआई रंजना कुमारी व किरण कुमारी के नेतृत्व में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...