प्रयागराज, मई 24 -- उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल का गठन कर दिया गया है। रविवार को सिविल लाइंस में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में संस्थापक/संयोजक कुलदीप सोनी ने अनूप वर्मा को जिलाध्यक्ष और पंकज सोनी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एक माह में जिले और नगर की एडवाइजरी कमेटी, कोर कमेटी व पूरी टीम का गठन किया जाए। बैठक में अशोक कुमार वर्मा, गनेशी वर्मा, रवि वर्मा वीरजी, हरजिंदर सिंह लाली, शासकीय अधिवक्ता उमेश चंद्र वर्मा, एडवोकेट अनिल वर्मा, एडवोकेट सुधाकर स्वर्णकार, एडवोकेट रविकांत, एडवोकेट अंकित सोनी, राम मोहन शर्मा, प्रवीण केसरवानी, रिंकू वर्मा, दीपक गुप्ता, पुनीत वर्मा, अमित वर्मा, आदित्य वर्मा, रंजीत वर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिलक राम अध्यक्ष, मनीष बने महामंत्री

हिंदी हिन्दुस्ता...