औरंगाबाद, मई 21 -- रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा कराने और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर किसानों का धरना 491वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में क्षेत्र के किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- खेत फीडरों में भेदभाव के विरोध में किसानों का धरना, सभी ब्रांच चलाने की मांगधरना स्थल पर बैठक धरना स्थल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता लड्डू खान ने की, जबकि संचालन पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने किया। सत्येंद्र यादव ने कहा कि इतने लंबे समय से किसान धरना पर बैठे हैं, लेकिन अब तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी स्थिति देखने नहीं पहुंचे हैं।नहर की शाखाओं का निरीक्षण उन्होंने बताया कि नहर की अंगरा, कोटवारा और चेई नवादा शाखा के...