उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर
रुद्रपुर, मई 24 -- खटीमा, संवाददाता। राकेश डांस एकेडमी एवं सनातन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खटीमा रामलीला मैदान में उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में खटीमा सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दीपक बत्रा, गौरी शंकर अग्रवाल, सुनील रैदानी एवं केसर पारूथी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें सोलो डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मनीषा धामी ने प्रथम, मनीषा उपाध्याय ने द्वितीय तथा नव्या ने तृतीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.