देहरादून, मई 24 -- देहरादून। द एशियन स्कूल में 22वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस वर्ष कुल 706 विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें 201 विद्यार्थियों को गवर्नर पुरस्कार, 281 को प्रिंसिपल पुरस्कार, 123 को शिक्षक पुरस्कार, 76 को कक्षाध्यापक पुरस्कार, 20 को शत-प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार और 5 विद्यार्थियों को कथा लेखन कौशल पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य अनंत विजय दत्त थपलियाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और कलर्स विद्यालय पत्रिका भेंट कर उनका सम्मान किया। यह भ...