ई स्कूटी से विकास भवन कार्यालय पहुंचे सीडीओ
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की बचत करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। डीएम ने सर्वप्रथम ई-रिक्शा से अपने कार्यालय आना-जाना शुरू किया तो, उसके बाद अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय वाहनों से चलना बंद कर दिया। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना स्वयं ई-स्कूटी चलाकर हरबंशपुर स्थित अपने आवास से विकास भवन कार्यालय पहुंचे। ई-स्कूटी के पीछे की सीट पर उनका गनर सवार था। यह भी पढ़ें- ई स्कूटी से कार्यालय पहुंचे सीडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.