मुरादाबाद, मार्च 10 -- क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में ई रिक्शा को चोरी करने के बाद बेचने के लिए ले जाते समय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास ई रिक्शा बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया। बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी अलाउद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि 9 मार्च को दोपहर 1:45 बजे वह प्रथमा बैंक के पास होटल पर अपनी ई रिक्शा से खाना खाने के लिए गया था और ई रिक्शा को बाहर खड़ी कर दी, बाद में तलाश करने पर ई रिक्शा का पता नहीं लगा। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद दरोगा कृष्ण कुमार,कांस्टेबल मनोज सिंह ने ई रिक्शा की तलाश की। जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि रुस्तम नगर सहसपुर में माइंडस आई स्कूल के पास कुछ लोग ई रिक्शा को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.