अररिया, मई 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ई-फार्मेसी के विरोध में आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में फारबिसगंज अनुमंडल के दवा थोक एवं खुदरा व्यवसायियों ने व्यापक रूप से अपनी भागीदारी निभाई। अनुमंडल क्षेत्र में दवा दुकानों के बंद रहने से हड़ताल पूरी तरह सफल और अभूतपूर्व रही। हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग, समर्पण एवं निरंतर परिश्रम के लिए फारबिसगंज दवा व्यवसायी संगठन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संरक्षक विनोद सरावगी, संगठन सचिव मणि शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष मनोज मेहता तथा संयुक्त सचिव गणेश यादव सहित संघ के सभी वरिष्ठ एवं समर्पित सदस्यों ने अनुमंडल के सभी दवा व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं दवा दुकानें, चार करोड़ का का...