रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड ईसाई समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में गंगापुर रोड स्थित संत अन्ना चर्च एवं द साल्वेशन आर्मी चर्च में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ईस्टर पर्व के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि ईस्टर ईसाई धर्म का सबसे पवित्र त्योहार है, जो गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद रविवार को मनाया जाता है। यह पर्व यीशु मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने के बाद उनके पुनर्जीवित होने की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार मृत्यु पर जीवन, अंधकार पर प्रकाश और पाप पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और आशा, विश्वास व नई शुरुआत का संदेश देता है। द सॉल्वेशन आर्मी चर्च के पास्टर कप्तान नरेश मसीह ने पवित्र बाइबल से वचन पढ़कर ईस्टर के महत्व ...