ईस्टर: पुनर्जीवित हुए प्रभु ईसा मसीह, होली वॉटर का हुआ छिड़काव
बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। गुड फ्राइडे के तीन दिन के बाद प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने के अवसर पर रविवार को ईसाई समाज के लोगों के द्वारा ईस्टर पर्व मनाया गया। शनिवार की देर रात नगर के महा गिरजाघर परिसर में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ईसाई समाज के लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की। इस दौरान नई अग्नि को तैयार किया गया। इस अग्नि को तैयार करने के लिए माचिस की बजाय पत्थर अथवा लाइटर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद शुद्ध जल तैयार किया गया। मान्यता के अनुसार, तैयार की गई नई अग्नि के लौ से एक बड़े आकार के 'पास्का कैंडल' को जलाया गया। इससे निकलने वाली रोशनी को जीसस क्राइस्ट की रोशनी के रूप में मानते हुए उसकी आराधना की गई। गिरजाघर परिसर में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में ईसाई समाज के लोग याजक और लोक धर्मी ने इस पवित्र रोशनी की गुणगान की। परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.