ईरान पर अभी भी सख्त डोनाल्ड ट्रंप, बोले-अधिकारियों से कह दिया है डील की कोई जल्दी नहीं
नई दिल्ली, मई 24 -- Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना सख्त रुख एक बार फिर से साफ कर दिया है। उन्होंने रविवार को बताया कि ईरान के साथ चर्चा कर रहे अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि समझौते को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी है। इसे पूरी सावधानी के साथ और समय लेकर करना है ताकि युद्ध समाप्त हो सके। समझौता किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखे एक पोस्ट में अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान के साथ समझौते को लेकर चल रही बातचीत पर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम किसी भी परिस्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने या उसे रखने की अनुमति नहीं दे सकते। पोस्ट में ट्रंप ने 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ईरान के साथ की गई डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.