ईद मिलन में गूंजी भाईचारे की आवाज, कवि सम्मेलन-मुशायरा ने बांधा समां
संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां ब्लॉक के चोरहा धर्मकांटा के निकट शनिवार को सद्भावना मंच की ओर से हिंदू-मुस्लिम भाईचारा पर एक दिवसीय ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि मकसूद बस्तवी ने किया। संचालन गुफरान नदवी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सक एवं शायर डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्घाटन अब्दुल हादी खान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में नफरत का माहौल देखने को मिलता है, ऐसे में इस तरह के आयोजन भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की अपील की। इस अवसर सुनील कुमार यादव ने सभी धर्मों के लोगों के साझा योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत के विकास में हर समुदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.