ईद को लेकर बाजार गुलजार, बढ़ी चहल पहल
उरई, मार्च 19 -- जालौन। ईद के पर्व को देखते हुए नगर के बाजार में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार को देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बाजार रंग-बिरंगी रोशनी, सजी हुई दुकानों और खुशियों के माहौल से गुलजार नजर आया। लोग अपने परिवार के साथ ईद की तैयारियों में जुटे नजर आए। सबसे अधिक भीड़ सेवइयों की दुकानों पर देखने को मिली। अलग-अलग प्रकार की जैसे बारीक सेवई, दूध वाली सेवई और खास ईद स्पेशल सेवई ने लोगों को आकर्षित करती नजर आई। इसके साथ ही सूखे मेवे, खजूर और शरबत की भी जमकर बिक्री हो रही है। कपड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने नए-नए डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, शेरवानी, पठानी सूट, सलवार-सूट और बच्चों के लिए आकर्षक कपड़ों की खरीद की। युवाओं में ट्रेंडिंग फैशन को लेकर खास उत्साह नजर आया। वहीं महिलाएं भी अपने लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.