ईद को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
रुडकी, मार्च 19 -- ईद को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में सजी रेडीमेड कपड़ों, सेवइयों, जूते-चप्पलों की दुकानों पर खरीदार पहुंचने लगे हैं। इसके चलते दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। सुबह से लेकर देररात तक खरीदारी जारी है। आगामी एक-दो दिन बाद ईद का त्योहार आने वाला है। गुरुवार को लक्सर कस्बे के अलावा सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर, खानपुर, रायसी व भिक्कमपुर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार संजय कुमार व वेद प्रकाश उर्फ पप्पू का कहना है कि ईद नजदीक आने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आएगी। बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.