रुडकी, मार्च 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। आगामी त्योहार ईद उल फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा कस्बे व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने थाना परिसर में गणमान्य लोगों, सीएलजी मेंबरों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई भी संवेदनशील पोस्ट साझा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...