मुरादाबाद, मई 24 -- सुरजन नगर- शरीफ नगर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव गांवड़ी के निकट रविवार की दोपहर ईट भट्ठा कारोबारी की बाइक से किसान की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में किसान दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। उनको उपवार के लिए सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया गया है। रविवार दोपहर लगभग 1:30 पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपली अहीर निवासी किसान हफिजुररहमान अपनी पत्नी शाहीन जहां 38, बेटी जैनब 5, बेटे अबू बकर के साथ गांव से ठाकुरद्वारा की दिशा में आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शरीफ नगर- सुरजन नगर रोड पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर गावड़ी के निकट पहुंची, तो शरीफ नगर के ईँट भट्ठा कारोबारी निवासी वसीम अहमद अंसारी ने अचानक अपनी बाइक अपने ईंट भट्ठे की दिशा में मोड़ दी, जिससे किसान बाइक के साथ मय परिवार कारोबारी की बाइक में घुस गया। इस हादसे में किसान...