नई दिल्ली, जून 1 -- देसी दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड के लिए मई 2026 का महीना बेहद शानदार रहा। कंपनी ने इस महीने कुल 1,03,231 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की बाइक बिक्री में 15 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 89,428 यूनिट्स रहा थी। जबकि घरेलू मार्केट में रॉयल एनफील्ड ने 24 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 94,115 यूनिट बाइक की बिक्री की। आइए जानते हैं बिक्री की पूरी डिटेल्स को विस्तार से।एक्सपोर्ट में 33% की गिरावट दूसरी ओर इस दौरान कंपनी के एक्सपोर्ट में 33 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बीते महीने रॉयल एनफील्ड ने कुल 9,116 यूनिट्स बाइक का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 13,609 यूनिट्स रहा था। रॉयल एनफील्ड लगातार दुनिया ...