हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। चोरगलिया रोड स्थित मैरिज हॉल में गुरुवार को आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी सुहैल अहमद सिद्दीकी के संयोजन में हुए इस आयोजन ने एकता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने की अपील की। यशपाल आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। वर्तमान समय में एकता व भाईचारे को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। वहीं सुमित हृदयेश ने कहा कि रमज़ान का पावन महीना संयम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। नैनीताल कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रा...