इतिहास-विज्ञान के प्रश्न बढ़े, भूगोल-अर्थव्यवस्था में कटौती
प्रयागराज, मई 24 -- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को जिले के 79 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन और 2:30 से 4:30 बजे तक सीसैट की परीक्षा हुई। विशेषज्ञों की मानें तो पूरा प्रश्नपत्र अत्यधिक विश्लेषणात्मक रहा। प्रश्न लंबे थे, स्टेटमेंट आधारित थे और कई स्तरों पर जुड़े हुए थे। ऐसे में अवधारणात्मक स्पष्टता अत्यंत आवश्यक हो गई। केवल कोई शब्द या हेडलाइन याद होना पर्याप्त नहीं था। हर विषय को गहराई से समझना जरूरी था-वह घटना कहां हुई, कैसे विकसित हुई, उसका उद्देश्य क्या था, उसका तत्काल प्रभाव क्या रहा और उसका व्यापक असर क्या हो सकता है। साफ है कि सतही तैयारी अब पर्याप्त नहीं रही। यह भी पढ़ें- UPSC Prelims Answer Key: यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की 2026, 31 मई तक दर्ज कर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.