लखनऊ, मार्च 25 -- सर फोटो है इटौंजा, संवाददाता।इटौंजा थानाक्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने पूर्व प्रधान समेत चार घरों से हजारों रुपये की नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।जमखनवा गांव निवासी सुनील पांडेय ने बताया घर के लोग सो रहे थे। तभी घर की दीवार फांदकर कर चोर घर के अंदर आ गए। चोर घर के अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। जिसमें 32 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये की होगी। इतना ही नहीं चोरों ने गांव के पूर्व प्रधान सौरव गुप्ता के घर में घुस गए। सौरभ ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ में रहता है। घर पर गांव के ही शुभम अवस्थी रहते हैं। चोरों ने उनको कमरे के अंदर बंद कर दिया और कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर करीब बीस हजार रुपये उठा ले गए। इसी रात चोरों ने पूर्व प्रधान रमेश तिवारी के घर में भी दीवार के स...