इटखोरी मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत
हजारीबाग, मई 23 -- पदमा, प्रतिनिधि। एनएच 33 स्थित पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चतरा जिले के म्यूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत दुहई गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार दीपक कुमार सिंह अपने गांव से बुलेट से हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग से बरही की ओर जा रही तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े ट्रक में कंटेनर ने मारी टक्कर, यूपी के चालक की मौत घटना की सूचना मिलते ही पदमा पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर ट्रक को जब्त कर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.