रांची, मार्च 19 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित पंडाल में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ श्री राम चरित मानस पाठ सह राम कथा का 77 वां अधिवेशन शुरू हो गया है। पंडित शत्रुधन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री राम, माता जानकी, भाई लक्ष्मण और बीर हनुमान की प्रतिमा को पंडाल में स्थापित किया। इसके बाद विधिविधान से पूजा अनुष्ठान कर रामचरित मानष पाठ का शुभारंभ किया गया। इधर छत्तीसगढ़ चापा से पहुंची श्रीराम कथा वाचिका किशोरी छाया दुबे ने रात आठ बजे से श्री राम चरित पर प्रवचन की शुरुआत की। श्रीराम चरित मानस पाठ सह कथा की 27 मार्च को पूर्णाहुती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...