इंश्योरेंस का झांसा दे क्रेडिट कार्ड से पौने आठ लाख उड़ाए
गाज़ियाबाद, मई 20 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस का ऑफर देकर लोनी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से पौने आठ लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने ऐप डाउनलोड कराकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया और फिर क्रेडिट कार्ड से रकम साफ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की जानकारी लोनी के पावी सादकपुर स्थित राजधानी एनक्लेव में रहने वाले सुनीत कुमार पांडेय ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि बीती 13 मई की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को येस बैंक की चांदनी चौक दिल्ली शाखा का प्रबंधक बताया। आरोपियों ने उनसे कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर विशेष इंश्योरेंस सुविधा उपलब्ध है। यदि यह सुविधा सक्रिय करा ली जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.