इंडोर स्टेडियम, मुंगेर बनेगा ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का केंद्र
मुंगेर, जून 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। 11 से 14 जून, 2026 तक इंडोर स्टेडियम मुंगेर में चार दिवसीय भव्य मुंगेर पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। यह पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की बिक्री का मंच नहीं, बल्कि ज्ञान, साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता का विराट उत्सव साबित होगा। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.), प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची एवं स्थानीय आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पुस्तक मेले को लेकर मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और पुस्तक प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मेले का शुभारंभ 11 जून को प्रातः 11 बजे होगा। पुस्तक मेले में आम पाठकों के प्रवेश का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन समाज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.