इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री ने देर रात इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस लेने में होने लगी थी दिक्कत
जबलपुर, मई 23 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार डुमना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के एक एयरबस 320 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अचानक से हुई लैंडिंग को लेकर विमान यात्रियों में अफरातफरी का माहौल मच गया। बताया जा रहा है कि विमान में सवार एक युवक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। इस पर डुमना एयरपोर्ट पर विमान की दोपहर 1.01 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय अफरा- तफरा मच गई जब अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट को आपात स्थिति में जबलपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.