इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; अचानक सांस लेने में होने लगी थी दिक्कत
जबलपुर, मई 23 -- अहमदाबाद से रांची जा रहे इंडिगो के एक एयरबस 320 विमान की जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान विमान में सवार रांची निवासी एक यात्री, सुधीर कुमार की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई। वह फेफड़ों (लंग्स) की बीमारी के इलाज के लिए अपनी बहन के साथ अहमदाबाद गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। जब विमान जबलपुर के आसमान के ऊपर था, तब सुधीर को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत डुमना एयरपोर्ट के एटीसी (ATC) से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित नीचे उतारा। विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर मरीज को जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रात को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.