देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता।​ देवरिया खास स्थित युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय इंटर-हाउस ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वजन श्रेणियों में अपने मार्शल आर्ट कौशल का प्रदर्शन किया। ​प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एवं रेफरी पैनल के रूप में जनपद ताइक्वांडो संघ के सेक्रेटरी गिरीश, आशीष, नेशनल रेफरी दिलीप यादव, ऑफिशियल रेफरी अभिषेक कुमार, रेफरी विशाल विश्वकर्मा एवं शुभम शुक्ला रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में अंडर 23 केजी रुद्र जायसवाल स्वर्ण पदक, ​अंडर 25 केजी अंकित पटेल स्वर्ण पदक, ​अंडर 27 केजी अंश पटेल स्वर्ण पदक, अभिषेक जायसवाल रजत पदक, ​अंडर 29 केजी शुभम चौहान स्वर्ण पदक, अनिकेत गुप्ता रजत पदक, ​...