इंटमीडिएट विशेष एवं कंर्पामेंटल परीक्षा के लिए आज करें आवेदन
अररिया, अप्रैल 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट विशेष एवं कंर्पामेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑन लाइन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी छह अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए वैसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जो किसी एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं या फिर प्राप्त अंक सुधारना चाह रहे हैं। वहीं विशेष परीक्षा के लिए आवेदन वैसे विद्यार्थी कर सकते हैं जो किसी कारणवश वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.