जहानाबाद, मई 24 -- अरवल, निज संवाददाता। इंकलाबी नौजवान सभा के राज्यव्यापी आक्रोश मार्च के तहत रविवार को अरवल शहर में मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव का. जितेंद्र यादव, इंकलाबी नौजवान सभा जिला सचिव रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना शर्मा ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जा रहा है। यह सरकार लाखों मेधावी छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने में लगी है। इसको लेकर मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए । वक्ताओं ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के द्वारा छात्राओं को पढ़ने के बजाय सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला शक्ति वंदन अभियान पर भरोसा मात्र ही करना है। यह भी पढ़ें- इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला आक्रोश मार्च कहे जाने पर महिला...