सीवान, मार्च 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर में सोमवार को आयी बारात में गोली चलने से एक परिजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध नंद किशोर साह है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। साथ ही एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में रामचंद्रापुर निवासी बलिराम साह ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया है कि सोमवार को इनकी नातिन की बारात सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन भिट्टी से रामचंद्रापुर आयी थी। दरवाजे पर बरनेत हो रहा था इस दौरान गांव के चार युवक मौके पर पहुंचे और आर्केस्ट्रा में फरमाइसी गाना बजाने की बात कहने लगे। लेकिन इन्हें समझाया गया कि जो बज रहा है वह बजने दीजिए लेकिन इसके बाद युवक नाराज हो गए और गाली गलौज कर...