गोंडा, अप्रैल 1 -- गोंडा संवाददाता। जीआरपी का सिपाही एक आरोपी का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद में उसका एक पैर कट गया है। इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस सेवा भी पहुंची। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी के सामने सिपाही आकाश कुमार सिंह एक आरोपी का पीछा कर रहे थे। तकरीबन 12 बजकर 15 मिनट पर उधर से आ रही 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान के एक पैर कटने की सूचना जीआरपी के जवानों की ओर से दी जा रही है। जीआरपी जवानों ने इसकी सू...