आरयू में आईक्यूएसी के विशेषांक का किया गया विमोचन
रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में मंगलवार को आईक्यूएसी न्यूजलेटर आरयू पर्सपेक्टिव के विशेषांक का विमोचन कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने किया। कुलपति ने कहा कि यह न्यूजलेटर विवि की शैक्षणिक, शोध व गुणवत्ता संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने अल्प समय में विशेषांक के सफल प्रकाशन के लिए आईक्यूएसी निदेशक डॉ एके डेल्टा व संपादन एवं प्रकाशन टीम को बधाई दी। यह न्यूजलेटर हर दो माह पर प्रकाशित होगा, जिसमें विवि के विभागों की शैक्षणिक उपलब्धियां, शोध कार्य, संगोष्ठियां, गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम और विद्यार्थियों से संबंधित गतिविधियों का समावेश किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि विवि के साप्ताहिक पॉडकास्ट वॉयसेज ऑफ आरयू में हर हफ्ते विशेष विषय के विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.