आरटीआर: पेट्रोल पंप पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, मेजर से नापकर जांच
औरैया, मार्च 19 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने औचक निरीक्षण कर पेट्रोल की मात्रा और गुणवत्ता की जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से कर्मचारियों में हलचल मच गई। एसडीएम ने हाजी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पंप ऑपरेटर को टेस्टिंग मेजर में 5 लीटर पेट्रोल भरने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार पेट्रोल भरने के बाद मौके पर ही उसकी जांच की गई। जांच में पेट्रोल की मात्रा और गुणवत्ता दोनों ही सही पाई गईं। इसके बाद एसडीएम ने मशीनों की भी बारीकी से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि माप-तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा सभी निर्धारित मानकों का पालन करें। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.