आरकेडीएफ कार्निविस्टा में छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
रांची, मार्च 25 -- रांची। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची में बीते बुधवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'आरकेडीएफ कार्निविस्टा' का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुलपति डॉ एस चटर्जी तथा कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडेय ने किया। कुलपति ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुलसचिव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लगातार छात्रों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।महोत्सव के दौरान छात्रों द्वारा नृत्य, गायन, लाइव बैंड परफॉर्मेंस, नाट्य मंचन, एकल एवं समूह की प्रस्तुतियां हुईं। रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहा। विवि कैंपस देर रात तक उत्साह, उमंग एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.