आरएसएस की अरवल इकाई ने नगर क्षेत्र में किया पथ संचलन
जहानाबाद, मार्च 19 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। आरएसएस की अरवल जिला इकाई द्वारा गुरुवार को नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर अरवल नगर क्षेत्र में पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी मैदान से शुरू होकर प्रखंड परिसर होते हुए पुन:गांधी मैदान पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह जिला प्रचारक सौरभ ने कहा कि आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेवक पंच परिवर्तन का संकल्प लेकर समाज में जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार ने की। इस अवसर पर जिला प्रचारक सौरभ कुमार,अनील खत्री, राकेश कुमार, धीरज कुमार, सुधांशु शेखर, जयशंकर शर्मा, राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे। फोटो- 19 मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.