आयुष, भूमिका और दीपिका ने जीते स्वर्ण पदक
हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पेनचेक सिलाट एसोसिएशन नैनीताल की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चतुर्थ नैनीताल जिला पेनचेक सिलाट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिंगा, मचान, प्री-टीन, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर सहित अन्य आयु वर्गों के जिले भर के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत रही। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पेनचेक सिलाट एसोसिएशन नैनीताल की सचिव आरती गुसैन ने बताया कि इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य जिले में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि जिला चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 29 और 30 मई को देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.