रामगढ़, मई 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव में रविवार को एक हादसे में बीरबल महतो का 11 वर्षीय पुत्र पियूष महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक अपने दोस्तों के साथ गांव के पास आम खाने गया था। आम तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...