आपसी विवाद में भिड़े दो युवक, शांति भंग में चालान
हरिद्वार, मार्च 19 -- पथरी। बोडाहेड़ी में मामूली बात को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तो शांति भंग में चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक, शहजाद (48) पुत्र इब्राहिम और फैजान (18) पुत्र शहजाद निवासी बोडाहेड़ी बीती रात किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे बाज नहीं आए। इस पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.