आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट
मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- गोरौल। चांदपुरा गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक गुट के नवल भगत ने रामबली महतो, बजरंगी महतो, राहुल कुमार, संजय महतो सहित छह नामजद एवं सात अज्ञात को आरोपित किया है। नवल भगत ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग नशे में आ धमके और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से जख्मी कर दिया। बचाव में आये शिवनाथ भगत को भी जख्मी कर दिया। हल्ला सुनकर जुटे ग्रामीणों को देखकर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। वहीं, दूसरे गुट के रामबली महतो ने शिवनाथ भगत, धीरज कुमार सहित पांच लोगों को नामजद किया है। रामबली ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का राहुल कुमार आटो से सरसों की फसल लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.