आज से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, देवी भक्तों में उत्साह का माहौल
अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। 27 मार्च को राम नवमी के साथ नवरात्रि का विधि विधान संग समापन होगा। नवरात्र के चलते देवी मंदिरों की साफ-सफाई संग भव्य सजावट की गई है। खरीदारी से बाजारों में भी चहल-पहल है। चैत्र नवरात्र संग गुरुवार से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ होगा। चैत्र नवरात्रि की तिथि और अवधि पंचांग गणना के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू हो रही है। नवरात्र इसी दिन से आरंभ होंगे और 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होंगे। यह नौ दिन की अवधि है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। इस दौरान घटस्थापना, कन्या पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष महत्व है। नवरात्र के अंत में राम नवमी पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.