आज शाम से दुपहिया वाहनों के लिए खुल जाएगा राम-रहीम पुल
रामपुर, अप्रैल 24 -- मरम्मत कार्य के चलते बंद राम रहीम पुल 24 अप्रैल से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुल खुलने से ज्वालानगर सहित शहर आने-जाने वाली करीब 50 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। राम रहीम पुल मार्च से मरम्मत के कारण यातायात के लिए बंद था, जो अब अंतिम चरण में है। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि बारिश के कारण पुल खोलने में एक-दो दिन की देरी हुई, लेकिन 24 अप्रैल से इसे हल्के वाहनों के लिए चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल दुपहिया वाहन ही निकाले जाएंगे। वहीं, लोनिवि पुल को भारी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद करने की तैयारी कर रहा है। बताया गया कि पुल का डिजाइन हल्के वाहनों के अनुरूप है, इसलिए भारी वाहनों के संचालन से भविष्य में नुकसान की आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.