पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू परिसदन में रविवार को आजसू पार्टी की पलामू जिला यूनिट की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी शुक्ला की अध्यक्षता करते हुए पंचायत स्तर संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। आजसू छात्र संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राज के संचालन में पार्टी के पदाधिकारियों ने विमर्श किया और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर पलामू जिले के सभी पंचायतों में नई कमेटियों का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहित की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए बूथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन जरूरी है। यह भी पढ़ें- आजसू युवा मोर्चा कमेटी का गठन, अनिल करमाली बने अध्यक...