आग लगने से 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केशोपुर पंचायत के वार्ड 14 सेमरा गांव में रविवार को भीषण आग लग गई। इसमें 17 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान कई रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट कर गए। जिला मुख्यालय, सकरा थाना और वैशाली जिले के पातेपुर से पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई। सिलेंडर विस्फोट से निकली चिंगारी करीब 50 मीटर दूर एक घर पर गिर गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से घर जलने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग भड़क जाती तो सकरा व वैशाली जिले के हसनसराय गांव के चौर में गेहूं की फसल जलकर रख हो जाती। सकरा थानेदार कमलेश कुमार और प्रभारी सीओ संजीव कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने दमकल में पानी नहीं होने पर हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.