आए थे छोटे बेटे का इलाज कराने, खो दिया बड़ा बेटा
बिजनौर, मई 23 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में शनिवार को अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर गिरने से साढ़े तीन साल के मासूम अजान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार फैजान अपनी पत्नी और बड़े बेटे अजान के साथ ढाई वर्षीय छोटे बेटे के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दंपति छोटे बेटे को दिखाने में व्यस्त थे, जबकि अजान खेलते-खेलते उस स्थान पर पहुंच गया जहां ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। अचानक एक सिलेंडर मासूम अजान के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मासूम को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। जिसने भी यह दर्दनाक हादसा सुना, उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.