नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर भलस्वा फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहनों के शोर को रोकने के लिए ध्वनि अवरोधक लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके लिए 1.42 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले सुकून की नींद ले सकेंगे। पहले पीडब्ल्यूडी ने दक्षिण-पश्चिमी जिले के जनक सेतु पर ध्वनि अवरोधक लगाने की योजना को स्वीकृति दी थी。

ध्वनि अवरोधक की आवश्यकता मुकरबा चौक से रोहिणी सेक्टर आठ के बीच आउटर रिंग रोड पर फ्लाईओवर है। इस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन दौड़ते हैं। इनके शोर से आसपास के इलाकों में शोर से लोगों को परेशानी होती है। नींद में खलल पड़ता है। इससे बुजुर्गों को बेचैनी की समस्या होती है। पढ़ाई करते ...