आईसीएसएसआर में डिप्टी डायरेक्टर रिसर्च बनीं डॉ. उत्तरा
प्रयागराज, मई 24 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उत्तरा सिंह का चयन नई दिल्ली स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च में डिप्टी डायरेक्टर रिसर्च पद पर हुआ है। डॉ. उत्तरा ने अपने शैक्षणिक कार्यों, शोध गतिविधियों और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन से विशेष पहचान बनाई है। उनके दो दर्जन से अधिक शोध पत्र और पुस्तकें अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुकी हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, प्रो. एआर सिद्दीकी ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.