रिषिकेष, मई 1 -- आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में नगर में अव्वल रहे राघव चोपड़ा को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया। उन्होंने अन्य युवाओं को राघव से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शुक्रवार को विधायक गंगा नगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय निवासी राजन चोपड़ा के पुत्र और ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के छात्र राघव चोपड़ा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राघव ने आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने राघव के साथ के ही उनके पिता व अन्य परिजनों को भी बधाई दी। कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राघव के पिता राजन चोपड़ा ने बताया कि राघव ने विज्ञान विषय में 100, हिंदी में 100, कंप्यूटर में 100, सामाजिक विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 96 प्रति...