अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रख्यात उद्योगपति व वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा आईपीएल जैसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम को शामिल करने की पहल पर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इस पहल का स्वागत करते हुए फारबिसगंज के क्रिकेट प्रेमी एवं मारवाड़ी प्रीमियर लीग की अल्फा फॉर्ब्स टीम के मालिक संदीप डाबड़ीवाला और ब्लैक केंट्स टीम के मालिक पवन अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा श्री अग्रवाल के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा कि बिहार में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन उचित प्लेटफॉर्म और क्रिकेट विकास की मजबूत संरचना के अभाव में वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते। यह भी पढ़ें- अररिया : आईपीएल में बिहार टीम शामिल करने की पहल से क्रिकेट प्रेमियों म...