कानपुर, मई 23 -- रूरा, संवाददाता। थाना रूरा पुलिस को ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नकद रुपये और सट्टेबाजी के डिजिटल लेन-देन के सबूत मिले हैं। पुलिस ने चार सटोरियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- आईपीएल ऑन लाइन सट्टा लगाते दो धरेपुलिस की छापेमारी शुक्रवार को सर्विलांस टीम और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल ऐप और अवैध वेबसाइट्स के जरिए बड़े पैमाने पर क्रिकेट मैचों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर वहां मौजूद संदिग्धों ने भागने का प्रयास ...